By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2025
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को सैनिकों ने मार गिराया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सेना ने बताया कि अभियान रात भर जारी रहा, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। सेना के अनुसार, तलाशी के दौरान क्षेत्र से अब तक बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारुद बरामद हुए हैं।