अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या में शामिल दो आतंकी पाकिस्तानी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2019

पेशावर। अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या और देश में कई दूसरी आतंकी गतिविधियों में शामिल दो पाकिस्तानी तालिबानी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। खैबर पख्तूनख्वा के मनशेरा जिले के आतंकवाद निरोधी विभाग ने कहा कि वे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सबसे दुर्दांत आतंकवादी हैं। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की सैन्य अकादमियों में यौन उत्पीड़न के मामले बढ़े: रिपोर्ट

अधिकारियों ने कहा कि अजीम जान और मुहम्मद अनवर को खुफिया सूचना के बाद चलाए गए अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। वे 2002 में अमेरिकी पत्रकार पर्ल के अपहरण और हत्या में शामिल थे। पर्ल ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के दक्षिण एशिया ब्यूरोप्रमुख थे और पाकिस्तान में आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर सिर कलम कर दिया था। 

 

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बहन हुईं सेवानिवृत्त, नागरिक कदाचार का मामले की जांच खत्म

 

उन्होंने बताया कि अजीम एक प्रशिक्षित आतंकवादी और आत्मघाती बम प्रशिक्षक है जो टीटीपी को प्रशिक्षित आत्मघाती हमलावरों की आपूर्ति करता है। इसके अलावा वह मीरानशाह में टीटीपी के वित्तीय मामलों का भी प्रमुख है। वह फ्रांसीसी दूतावास के कर्मचारी पर आतंकी हमले में भी शामिल था। अनवर ने खैबर में प्रशिक्षण प्राप्त किया था और वह पेशावर के देवू बस अड्डे पर हुए हमले का मुख्य साजिशकर्ता था जिसमें दो पुलिस कर्मियों की मौत हुई थी। 

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana