जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिले के किलबाल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया। प्रवक्ता ने बताया, ‘‘तलाशी अभियान के दौरान, संयुक्त तलाशी दल जब संदिग्ध स्थल की ओर बढ़ रहा था, तभी छिपे आतंकवादियों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3.33 लाख केस मिले, मौतों की संख्या 4,89,409 हुई

उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों की पहचान समीर अहमद शाह और रईस अहमद मीर के रूप में की गयी है और दोनों क्रमश: शोपियां और पुलवामा के रहने वाले थे। पुलिस रिकार्ड के अनुसार दोनों कई आतंकी कार्रवाई में शामिल थे। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

प्रमुख खबरें

Petrol Pump UPI Payment Limit New Rule | मध्य प्रदेश में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज़्यादा के UPI पेमेंट नहीं करेंगे स्वीकार

19 सितंबर को Radha Ashtami और Mahalakshmi Vrat, सुबह 11:01 से पूजा का Shubh Muhurat

Hardoi में पारिवारिक विवाद के बाद महिला की नाक कटी, पति हिरासत में

Tirupati Laddu Row: तिरुपति लड्डू घी मिलावट मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सुकृति फूड्स के प्रमोटर कैलाश चंद मंगला गिरफ्तार