By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2022
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।