जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी, तलाशी अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के चौगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है, और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

Asian Games टीम से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी Divyanshi Choudhary ने महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

Engineering और Polytechnic संस्थानों में हुआ 98 प्रतिशत Admission, मंत्री शीला कुमारी ने दी जानकारी

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी