जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, एक आम नागरिक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

श्रीनगर|  श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये और एक आम नागरिक की भी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक आम नागरिक की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृत नागरिक की पहचान 44 वर्षीय कारोबारी मोहम्मद अल्ताफ भट्ट के रूप में हुई है।

वह ओल्ड बरजुला मोहल्ले के रहने वाले थे और और मुठभेड़ स्थल के निकट ही हार्डवेयर और सीमेंट आदि की दुकान चलाते थे। मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: सुरक्षा हालात का जायजा लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

प्रमुख खबरें

गोल्ड से ज्यादा LA 2028 Olympics के लिए सीधा टिकट मायने रखता है: Savita Punia

Mahalaxmi Vrat Udyapan 2026: महालक्ष्मी व्रत समापन पर करें कलश विसर्जन, दोपहर 12:35 बजे तक है Shubh Muhurat

Meerut Police Encounter: बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए

Shukra Vakri से Mesh, Mithun और Kark राशि वालों की बदलेगी किस्मत, होगी तरक्की