जम्मू कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों में से एक हाल में हुई उस व्यक्ति की हत्या में शामिल था जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला था। क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के दरगड़ इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें: पूर्व बसपा विधायक विनोद कुमार हरित ने राष्ट्रीय लोक दल का दामन

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा, “मारे गए एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद वानी के रूप में की गई है जो जुलाई 2020 से सक्रिय था। दो सप्ताह में अब तक 15 आतंकवादियों को मारा जा चुका है।” कुमार ने कहा कि वानी सगीर अहमद की हत्या में शामिल था जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था।

प्रमुख खबरें

China और South Africa को बढ़ा भारतीय Export, BRICS देशों में 34 प्रतिशत तेजी

Asian Games में नीली किट के वादे के उलट भगवा जर्सी में खेले Indian Hockey खिलाड़ी

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये