जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, एक सैनिक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और एक सैनिक घायल हो गया। पुलिस और सेना ने यह जानकारी दी। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि कुलगाम के खांदीपुरा इलाके में एक आतंकवादी के छिपे होने की पुख्ता सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने तलाश अभियान चालाया। उन्होंने कहा कि तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर छिपे हुए आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी और सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मारा गया।

इसे भी पढ़ें: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन: जमीयत ने गिरफ्तारियों, पुलिस गोलीबारी की निंदा की

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक सैनिक भी घायल हुआ है। अधिकारी ने बताया कि घायल सैनिक को यहां सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हुई मुठभेड़ में भी एक आतंकवादी मारा गया। प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ जिले के द्रबगाम इलाके में हुई जिसमें एक आतंकवादी मारा जा चुका है और अभियान अभी जारी है।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत