सिंगापुर में दक्षिण अफ्रीका से आए दो यात्रियों के ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 03, 2021

सिंगापुर। सिंगापुर में दक्षिण अफ्रीका से आए दो यात्रियों की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर उनके कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की आशंका है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ‘सिंगापुर एयरलाइंस’ (एसआईए) की उड़ान संख्या एसक्यू479 से दक्षिण अफ्रीका से सिंगापुर आए दो यात्री बुधवार को ओमीक्रोन से ‘‘प्रारंभिक रूप से संक्रमित’’ पाए गए हैं। ‘चैनल न्यूज एशिया’ ने मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘‘संक्रमित पाए गए दोनों व्यक्तियों को एक दिसंबर को सिंगापुर पहुंचने के बाद पृथक-वास में भेज दिया गया था और वे किसी से संपर्क में नहीं आए।’’

इसे भी पढ़ें: मथुरा पर भाजपा का दावा झूठा, केवल चुनाव में वोट बटोरना चाह रही है पार्टी : हिन्दू महासभा

यात्रा शुरू करने से पहले दोनों की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई थी। सिंगापुर पहुंचने पर इन दोनों की पीसीआर जांच कराई गई थी, जिसमें उनके संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने पर उन्हें एनसीआईडी ले जाया गया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘उनकी पीसीआर जांच रिपोर्ट में एस-जीन टार्गेट फेलियर की मौजूदगी का पता चला, जिसका संबंध ओमीक्रोन से होने की आशंका है। राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, ओमीक्रोन के संक्रमण की पुष्टि के लिए पूर्ण जीनोम अनुक्रमण कर रही है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद