दो अमेरिकी नौसैनिकों पर चीन को खुफिया जानकारी प्रदान करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

सैन डिएगो। अमेरिका के दो नौसैनिकों पर बृहस्पतिवार को चीन को संवेदनशील सैन्य जानकारी प्रदान करने के आरोप लगाए गए। इन जानकारियों में युद्धाभ्यास, नौसैनिक अभियान और महत्वपूर्ण तकनीकी वस्तुओं से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं। कैलिफॉर्निया के दोनों नौसैनिकों पर चीन को संवेदनशील खुफिया जानकारी देने के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या एक ही चीनी खुफिया अधिकारी ने एक बड़ी साजिश के तहत दोनों को रिश्वत का भुगतान किया था। संघीय अधिकारियों ने सैन डिएगो में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बताने से मना कर दिया कि आरोपी नौसैनिक एक-दूसरे से परिचित हैं या नहीं।

इसे भी पढ़ें: Philippine: विमान हादसे में मारे गए भारतीय छात्र और प्रशिक्षक का शव बरामद

अभियोजकों ने दावा किया कि चीन को खुफिया जानकारी उपलब्ध कराने के बदले वेई को बीते एक साल में 10 से 15 हजार अमेरिकी डॉलर की रिश्वत मिली। दोषी करार दिए जाने पर उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। वहीं, सैन डिएगो के उत्तर में स्थित नौसेनिक अड्डे वेंचुरा काउंटी में तैनात 26 वर्षीय वेनहेंग झाओ पर अगस्त 2021 से मई 2023 के बीच एक चीनी अधिकारी से अमेरिकी नौसैनिक अभ्यास योजनाओं और परिचालन आदेशों से जुड़ी जानकारियों के अलावा अहम उपकरणों की तस्वीरें एवं वीडियो साझा करने के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बदले उसे कथित तौर पर 15,000 अमेरिकी डॉलर की रिश्वत मिली।

प्रमुख खबरें

PM Modi का एक Idea और सपना साकार, Assam के Tea Workers पहली बार करेंगे अयोध्या-काशी यात्रा

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा