उत्तर प्रदेश कांग्रेस के दो नेता ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2021

सिलीगुड़ी। उत्तर प्रदेश के दो वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के दोनों नेता - राजेशपति त्रिपाठी और ललितेशपति त्रिपाठी - ने कहा कि वे तृकां प्रमुख ममता बनर्जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: आयकर विभाग ने भूमि कारोबारी की 100 करोड़ रुपये की काली कमाई का पता लगाया

ममता ने कहा, ‘‘तृकां में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है। दोनों नेताओं का शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि हम अब एक अखिल भारतीय पार्टी हैं, जो भाजपा को असली टक्कर दे सकती है।’’ भाजपा पर तृणमूल कांग्रेस को गोवा में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने से रोकने का आरोप लगाते हुये ममता ने कहा कि वह कुछ दिनों में गोवा जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा