IPL का दो हफ्ते का कार्यक्रम जारी, पहले मैच में CSK का सामना RCB से

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2019

नयी दिल्ली। गत चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स 12वें इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू से भिड़ेगा। बीसीसीआई ने आईपीएल 2019 का दो हफ्ते का अस्थाई कार्यक्रम मंगलवार को जारी किया। आईपीएल 2019 का पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अभी 17 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की है। इस साल आम चुनावों के कारण आईपीएल की शुरुआत निर्धारित समय से पहले हो रही है। आम चुनावों की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। अगर 23 मार्च से पांच अप्रैल तक के अस्थाई कार्यक्रम में कोई बदलाव होता है तो इसे संशोधित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु एफसी ने श्रीनगर में दोस्ताना मैच खेलने की इच्छा जतायी

पहले दो हफ्ते के चरण में आठ स्थलों पर कुल 17 मैच खेले जाएंगे। इस दौरान प्रत्येक टीम कम से कम चार मैच खेलेंगी जबकि दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी पांच-पांच मैचों में हिस्सा लेंगे। दिल्ली और आरसीबी के अलावा प्रत्येक टीम दो मैच अपने मैदान पर जबकि दो मैच विरोधी के मैदान पर खेलेंगी। दिल्ली की टीम अपने मैदान पर तीन जबकि आरसीबी की टीम विरोधी के मैदान पर तीन मैच खेलेगी। सप्ताहांत दो-दो मैच खेले जाएंगे लेकिन बीसीसीआई ने पुष्टि नहीं की है कि दोपहर चार बजे और रात आठ बजे के समय को बरकार रखा गया है या इसमें कोई बदलाव किया गया है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal