Gurugram Accident | गुरुग्राम में हुआ बड़ा सड़क हादसा! दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत, पांच घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2023

गुरुग्राम। टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी तथा एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात हुई। पुलिस के अनुसार अस्पताल में दोनों महिलाओं ने दम तोड़ा, जबकि अन्य घायलों का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान सरकार ने आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को 15 करोड़ रुपये की सहायता दी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंची और घायलों को सोहना के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इंद्रपाल की शिकायत के मुताबिक एक अन्य महिला को एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इंद्रपाल ने कहा, यह दुर्घटना कैंटर चालक की लापरवाही के कारण हुई और उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने बताया कि शिकायत के बाद भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी