बिहार के जहानाबाद में निर्माणाधीन पुल गिरने से दो मजदूर घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2025

बिहार के जहानाबाद जिले में रविवार को एक निर्माणाधीन छोटे पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कम से कम दो मजदूर घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह छोटा पुल आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे (एनएच-119डी) का हिस्सा था।

उन्होंने बताया कि घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जहानाबाद की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने पीटीआई को बताया, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे (एनएच-119डी) का एक निर्माणाधीन छोटा पुल आज सुबह ढह गया। दो मजदूरों को मामूली चोटें आईं और अब वे खतरे से बाहर हैं। आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Under-19 Asia Cup में Arjun Rajput के शतक के बाद भी भारतीय टीम 208 रन पर सिमटी

मुहूर्त ट्रेडिंग: BSE Sensex 401 अंक उछला, संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

Sheikh Hasina दोषी अपराधी, भारत से प्रत्यर्पण का किया अनुरोध: Bangladesh कानून मंत्री

Diwali पर Green Crackers के नियमों को लेकर Delhi Police अलर्ट, बाजारों में निगरानी सख्त