By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बृहस्पतिवार शाम निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा शाम करीब पांच बजे जिले के छपरौली कस्बे में हुआ, जहां परवेज कुरैशी द्वारा बनवाए जा रहे मकान में निर्माण कार्य चल रहा था।
दोनों रिश्ते में ससुर और दामाद थे। पुलिस ने बताया कि घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।