PM Narendra Modi ने कहा: प्रश्नपत्र लीक करने वाले माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रश्नपत्र लीक की समस्या से निपटने के लिए केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले गिरोहों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। संसद द्वारा प्रश्नपत्र लीक रोधी कानून में संशोधन से जुड़े विधेयक को पारित किए जाने के तुरंत बाद देर शाम ‘इंस्टाग्राम’ पर जारी वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि अलग-अलग परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं न केवल छात्रों, बल्कि केंद्र सरकार और कई राज्यों के लिए भी बड़ी चुनौती बन गई हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि छात्रों को समान और निष्पक्ष अवसर मिले। मोदी ने कहा, ‘‘प्रश्न पत्र लीक की घटनाओं को बेरोकटोक जारी नहीं रहने दिया जाएगा। इस समस्या के खिलाफ हमारा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 10 साल के बच्चे के हत्यारे को 15 साल बाद गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

Sameer Wankhede को Bombay High Court से राहत, NCB पूछताछ से अंतरिम सुरक्षा

Madhya Pradesh के Datia By-Election में 71.44 प्रतिशत मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

Faridabad में Earphones लगाकर रेलवे ट्रैक पर चल रहे छात्र की ट्रेन से टकराकर मौत