तालाब में डूबने से दो युवकों की मौत, तालाब में गिरी थी अनियंत्रित बाइक

By दिनेश शुक्ल | Dec 07, 2020

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रीठी थाना अंतर्गत ग्राम मूरपार के पास बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक अंधे मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

इसे भी पढ़ें: शहडोल जिला अस्पताल में बच्चों की मौत को लेकर शिवराज सरकार चिंतित, स्वास्थ्य मंत्री शहडोल के लिए हुए रवाना

सोमवार सुबह शौच क्रिया के लिए तालाब पहुंचे ग्रामीणों ने अजय व राजकुमार के शव तालाब के अंदर मोटर सायकल में दबे देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए रीठी के सरकारी अस्पताल भेजे गए। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम में तालाब के पास मोड़ एकदम अंधा है तथा यातायात की दृष्टि से बेहद खतरनाक है। यहां अब तक कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने इस अंधे मोड़ पर दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला