By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2024
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की झुलसकर मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जामो थाना क्षेत्र के लोरिकपुर गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से यह घटना हुई।