बोलेरो के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से दो युवकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 12, 2025

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने की घटना में दो युवकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल युवकों को वाराणसी में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान विशाल कुमार (21) और सत्यम (22) के तौर पर की गयी है और उनके शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पाल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार पर्वतपुर–घेराई मार्ग पर दिवाकरपुर गांव में मंगलवार को देर रात्रि लगभग दस बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां दो ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि बोलेरो में सवार सभी पांच युवक नशे में थे। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

एक और मुस्लिम देश ने बनाया एटम बम, ईरान के पूर्व कमांडर का सनसनीखेज दावा, क्या पाकिस्तान ने फिर लीक किया परमाणु सीक्रेट?

Tarot Card Reading 12 february 2026: 4 राशियों को मिलेगी Good News, इन Zodiac Signs को रहना होगा सावधान

Valentine Day के दिन PM मोदी बढ़ाएंगे चीन के दिल की धड़कन, राफेल-सुखोई लेकर 14 फरवरी को LAC पर भारत क्या करने जा रहा है?

चुनौती देता हूं...14 हजार KM दूर विदेशी संसद में हुई हिंदी में लड़ाई, पूरा भारत हैरान!