मध्य प्रदेश के बालाघाट में डंपर की टक्कर से दो युवकों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Nov 12, 2020

बालाघाट। मध्य प्रदेश में बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद अनियंत्रित डंपर पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह 10 बजे लालबर्रा-सिवनी मुख्य मार्ग पर परसाटोला गांव में हुआ। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा भिजवाया।

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ