Kalawa Benefits: इन पेड़-पौधों में कलावा बांधना माना जाता है शुभ, रातोंरात बदल जाती है किस्मत

By अनन्या मिश्रा | Sep 04, 2024

सनातन धर्म में कई ऐसे पेड़-पौधों का वर्णन बताया गया है, जो पूजनीय माने जाते हैं। इन पेड़-पौधों की पूजा के दौरान कलावा भी बांधा जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर कलावा बांधना शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से व्यक्ति को कई समस्याओं का समाधान होने लगता है। तो आज इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि किन पेड़-पौधों में कलावा बांधना शुभ माना जाता है।


करियर की समस्या

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। वहीं इस पेड़ में पितृरों का भी वास होता है। ऐसे में अगर आप पीपल के पेड़ में कलावा बांधते हैं, तो इससे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और करियर संबंधी समस्याओं का भी निदान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 12 September 2024 | आज का प्रेम राशिफल 12 सितंबर | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


दूर होगी धन की समस्या

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना जाता है। इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। अगर आप तुलसी के पौधे में कलावा बांधते हैं, तो इससे जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलती है और धन संबंधी समस्या दूर हो सकती है।


ग्रहों के बुरे प्रभाव होंगे दूर

शमी के पौधे का संबंध शनि से माना जाता है अगर कोई व्यक्ति शमी के पेड़ पर कलावा बांधता है, तो इससे शनिदेव के बुरे प्रभाव कम हो सकते हैं। शमी के पौधे में कलावा बांधने से राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम होता है। वहीं हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। 


इन पेड़ों पर बांधना चाहिए कलावा

अगर किसी जातक के जीवन में लगातार समस्याएं बनी रहती हैं, तो आपको बरगद के पेड़ में कलावा बांधना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। बरगद के पेड़ में कलावा बांधने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़