U-23 Asia Championship: PM Modi ने Wrestlers को दी बधाई, Vietnam में शानदार प्रदर्शन को सराहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम में 2026 अंडर-23 एशिया चैंपियनशिप में टीम खिताब जीतने के लिए भारतीय पुरुषों की फ्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों को बृहस्पतिवार को बधाई दी और उनके प्रदर्शन को ‘शानदार’ बताया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन! हमारी पुरुषों की फ्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के डा नैंग में 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में टीम खिताब जीते।’’

उन्होंने कहा कि महिलाओं की कुश्ती टीम ने छह स्वर्ण पदक सहित 10 पदक जीते और ग्रीको रोमन टीम ने भी आठ पदक के साथ अपने अब तक के सबसे अधिक पदक का रिकॉर्ड बनाया। मोदी ने कहा, ‘‘हमारे पहलवानों को बधाई। आगे के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing