शहरी विकास मंत्री ने राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 08, 2022

शिमला ।  शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला के गेयटी थियेटर में वस्तु मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है और दस्तकारों एवं बुनकरों की सहायता के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 15 हजार लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं। हथकरघा उद्योग को युवा वर्ग की पसंद बनाने के लिए विभिन्न डिजाइनर अग्रणी संस्थाओं के साथ कार्य कर रहे हैं और उत्पादों को युवाओं की रूचि के अनुरूप बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। मूल हथकरघा उत्पादों में स्थानीय ऊन, याक वूल, अंगोरा वूल एवं मरीनो वूल का प्रयोग होता है, जोकि मंहगा धागा है।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने विशेष रूप से सक्षम लोगों के लिए मंडी जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी की पहल संवेदना योजना का शुभारंभ किया

उन्होंने कहा कि कुल्लू व किन्नौरी शॉल के डिजाइन को जीआई मार्क मिला है और प्रदेश सरकार अन्य उत्पादों को भी इसके अन्तर्गत लाने के लिए प्रयासरत है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत बजट सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार केंद्रित : हिमाचल भाजपा

हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि  8 मार्च से 14 मार्च, 2022 तक आयोजित इस प्रदर्शनी में वही बुनकर पात्र हैं, जिनके पास केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत हैंडलूम मार्क है या उन्होंने इसके लिए आवेदन किया है।

इस सात दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 25 बुनकरों को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेचने का अवसर उपलब्ध करवाया गया है। योजना के अन्तर्गत पात्र बुनकरों को 500 रुपये प्रतिदिन की दर से दैनिक भत्ता और 4 हजार रुपये यात्रा भत्ता एवं सामान ढुलाई के रूप में दिया जाएगा।

इस अवसर पर हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान सहित अन्य पार्षद व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

FSSAI का आदेश Delhi High Court से रद्द, Red Bull को Energy Drink लेबल मामले में राहत

Kerala में BJYM ने रोकी खेल मंत्री O. J. Janeesh की गाड़ी, दिखाए काले झंडे

Telangana Assembly Gate पर महिला BRS विधायकों से बदसलूकी, High Court ने DGP को दिया पुलिस पहचान का आदेश

हेड कॉन्स्टेबल से मारपीट पर एक्शन, AAP नेता Saurabh Bharadwaj और Jarnail Singh पर FIR दर्ज