U-23 Asian Wrestling Championship 2026: Vietnam में भारतीय पहलवानों का जलवा, 3 Gold समेत 8 पदकों पर किया कब्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2026

भारत का अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रविवार को शानदार प्रदर्शन जारी रहा जिसमें दूसरे दिन मानसी लाठेर, काजल और सुमित ने स्वर्ण पदक जीतकर दबदबा कायम रखा। मानसी ने 68 किग्रा स्वर्ण पदक मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया और उज्बेकिस्तान की फिरूजा एसेनबाएवा को 14-1 से करारी शिकस्त दी। काजल का 76 किग्रा फाइनल में प्रदर्शन भी शानदार रहा। उन्होंने किर्गिस्तान की आइझारकिन झानीबेकोवा को 10-0 से हराया।

इस बीच अहिल्या एस शिंदे ने कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने किर्गिस्तान की अरुके कादिरबेक किजी को 13-2 से करारी शिकस्त दी। ग्रीको-रोमन वर्ग में नीरज पटेल ने 55 किग्रा वर्ग के मुकाबले में बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने कजाकिस्तान के रऊआन बेकिमोव को 8-0 से हराकर आसानी से कांस्य पदक अपने नाम किया। पदकों की संख्या में इजाफ़ा करते हुए रोहित बुरा ने 87 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने किर्गिस्तान के आर्टिकबेक अलीमबेक उलू को 9-0 से हराकर पोडियम पर जगह बनाई।

प्रमुख खबरें

SIR की आड़ में वोटरों के साथ धोखा…ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ठाकरे ब्रदर्स, 4 अक्टूबर को मुंबई में महामोर्चा

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया