UAE में नया कानून लागू, अब गैर मुस्लिम भी अपने रीति-रिवाजों से कर सकेंगे शादी

By निधि अविनाश | Nov 08, 2021

 संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे गैर मुस्लिमों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि UAE सरकार ने गैर मुस्लिम लोगों के लिए बड़ी राहत दी है। सरकार ने एक आदेश जारी किया है जिसके अनुसार अब मुस्लिम से अलग धर्म के लोग यानि कि गैर-मुस्लिम लोग अपने रीति-रिवाज के साथ शादी कर पाएंगे। इसके लिए UAE सरकार एक कानून तैयार करने जा रहा है।स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, अबू धाबी में रह रहे गैर मुस्लिमों को अब नए नागरिक कानून के तहत शादी, तलाक और बच्चे गोद लेने की अनुमित देगा। इससे पहले देश में शरिया कानून लागू था और इसी कानून के तहत ही शादी या निकाह की जा सकती थी।

नई पहल की गई शुरू 

रिपोर्ट के मुताबिक, गैर-मुस्लिम के लिए इस कानून को लागू करना दुनिया के सामने एक नई पहल है। शादी में बदलाव के साथ अब पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए एक नई अदालत भी तैयार की जाएगी। इस अदालत में अंग्रेजी और अरबी दोनों भाषाओं का इस्तेमाल किया जाएगा। गौरतलब है कि, पिछले साल भी यूएई की सरकार ने कई नए कानूनी बदलाव किए थे जिसके तहत शादी से पहले भी यौन संबंध बना सकते है और शराब का सेवन भी कर सकते है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर