सऊदी अरब से एलपीजी आपूर्ति में कमी की भरपाई यूएई से होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

नयी दिल्ली। त्योहारी सीजन से पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने भारत को रसोई गैस एलपीजी की अतिरिक्त आपूर्ति करने की सहमति दी है। इससे भारत के प्रमुख आपूर्तिकर्ता सऊदी अरब से आपूर्ति में कमी की भरपाई हो सकेगी। सऊदी अरब के कच्चे तेल के संयंत्रों पर ड्रोन हमले के बाद वहां से तेल की आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन रसोई गैस की आपूर्ति पर असर पड़ा है।

इन हमलों के बाद सऊदी अरब को प्रतिदिन 50 लाख बैरल के उत्पादन का नुकसान हो रहा है और वह इस नुकसान की भरपाई के प्रयास कर रहा है। इसके चलते सऊदी अरब से एलपीजी की दो खेप की आपूर्ति टल गई है। 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम देशों ने दी पाकिस्तान को सलाह, मोदी के खिलाफ जुबानी हमले कम करें

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘यूएई के मंत्री और एडनॉक समूह के सीईओ एच ई डॉ सुल्तान अहमद अल जाबर का आभार। उन्होंने आगामी त्योहारी सीजन के लिए तुरंत दो अतिरिक्त एलपीजी कार्गो की आपूर्ति की मंजूरी दी है। यह कॉर्गो अगले दो सप्ताह में भारत पहुंचेगा।’’ भारत हर महीने सऊदी अरब से दो लाख टन एलपीजी खरीदता है। प्रधान ने पिछले सप्ताह कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री से बात की थी। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह