यात्री को कहां जाना है, अब बुकिंग के समय ही जान सकेंगे उबर ड्राइवर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

नयी दिल्ली| ऑनलाइन कैब सेवा देने वाली कंपनी उबर ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब वह अपने कैब ड्राइवरों को बुकिंग के समय सवारी के गंतव्य स्थल की जानकारी देने की सुविधा शुरू करेगी।

उबर की नवगठित राष्ट्रीय ड्राइवर सलाहकार परिषद से मिले सुझावों के आधार पर यह कदम उठाया है। कैब सेवा से जुड़े चालकों की राय जानने के लिए कंपनी ने इस परिषद का गठन मार्च, 2022 में किया था।

उबर ने कहा, ‘‘सवारी एवं ड्राइवर दोनों की बेचैनी को कम करने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब उबर के मंच पर मौजूद ड्राइवर बुकिंग स्वीकार करने के पहले गंतव्य स्थल को देख पाएंगे।’’

अभी तक उबर के ड्राइवरों को गंतव्य स्थल के बारे में जानकारी ऐप के जरिये नहीं मिल पाती थी। इसकी वजह से बुकिंग स्वीकार करने के बाद कई ड्राइवर सवारी को ले जाने से इनकार कर देते थे।

इससे सवारियों को भी काफी समस्याएं होती रही हैं। इसके अलावा उबर ने अपने ऑटो एवं मोटो ड्राइवरों को अपने ऐप में एक होम बटन देने का भी फैसला किया है जिसकी मदद से वे जरूरत पड़ने पर सहयोग मंगा सकेंगे।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश