Uber-Ola को अब मिलेगी टक्कर! Gujarat में दौड़ेगी Bharat Taxi, Amit Shah करेंगे उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2026

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को गुजरात के 14 प्रमुख शहरों में सहकारी मॉडल पर आधारित देश की पहली कैब सेवा भारत टैक्सी की शुरुआत करेंगे। सरकार का लक्ष्य अगले एक महीने में इसे पूरे राज्य में लागू करने का है। सहकारिता मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि जिन शहरों में यह सेवा शुरू होगी उनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़, द्वारका, सोमनाथ, वलसाड, आणंद, नडियाद, मेहसाणा और अमरेली शामिल हैं।

कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, सहकारिता सचिव आशीष कुमार भुटानी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बहु-राज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत भारत टैक्सी की स्थापना छह जून, 2025 को हुई थी। इसे दिसंबर, 2025 में गुजरात में परीक्षण के तौर पर शुरू किया गया था।

यह फिलहाल दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भी संचालित हो रही है। मंत्रालय के अनुसार, अब तक देशभर में 37 लाख से अधिक ग्राहक इस मंच का उपयोग कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Disaster Management के लिए विज्ञान और सोशल साइंस का तालमेल जरूरी: Bihar Governor

Kacchi Dargah Bidupur Bridge: तेजस्वी ने पूछा जब डेढ़ साल से चल रहे वाहन तो अब उद्घाटन क्यों

Jayant Chaudhary ने लखनऊ में WorldSkills Shanghai विजेता कैफ खान से की मुलाकात

Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना