Uber का सरकारी कार्यालयों, एजेंसियों, पीएसयू को टैक्सी सेवा के लिए जीईएम पोर्टल से करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

नयी दिल्ली। ऐप आधारित कैब सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी उबर ने सरकारी खरीद पोर्ट गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) के साथ भागीदारी की है। इसके तहत अब जल्द ही मंत्रालयों, सरकारी विभागों, एजेंसियों और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के कर्मचारी आधिकारिक उद्देश्य के लिए उबर से टैक्सी बुक कर सकेंगे। एक अधिकारी ने बताया, “यह एक तरह से कॉरपोरेट सेवा की तरह होगी। अभी हमने यह सेवा परीक्षण के तौर पर शुरू की है और धीरे-धीरे इसे सभी मंत्रालयों, सरकारी विभागों, एजेंसियों और पीएसयू कर्मियों के लिए उपलब्ध होगी। हम इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।”

प्रमुख खबरें

नई भाजपा के रोल मॉडल हैं योगी, हेमंत और शुभेंदु!

Puja Rules: इन 3 देवताओं को भूलकर भी न चढ़ाएं Banyan Leaf, पूजा हो सकती है निष्फल

स्मार्टफोन की चमकीली दुनिया और बेबस होते माता-पिता

Pawan Khera ने Rajnath Singh से पूछा, Operation Sindoor पर संसद को गुमराह किया या अनजान थे?