UBI, PNB, OBC बैंक की विलय एक अप्रैल 2020 से परिचालन में आयेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2019

कोलकाता। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) की विलय की गई इकाइयां अगले साल एक अप्रैल से परिचालन में आयेंगी। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। विलय की गई इकाइयों का एक नया नाम होने की संभावना है। यह भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा और जिसका कुल कारोबार 18 लाख करोड़ रुपये का होगा।

यूबीआई के प्रबंध निदेशक और सीईओ अशोक कुमार प्रधान ने कहा कि विलय प्रक्रिया में कुछ समय लगेगा और नई इकाई एक अप्रैल 2020 से काम करना शुरू कर देगी। इन तीन बैंकों ने यहां एक ग्राहक बैठक की, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक चंदर खुराना तथा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के महाप्रबंधक बिनय कुमार गुप्ता ने भाग लिया। बैंकों ने कहा कि विलय की गई इकाई में कर्मचारियों की कोई छंटनी नहीं होगी। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) लाने की बात से भी इनकार किया है।

प्रमुख खबरें

बंगाल में SIR से 27 लाख नाम कटने पर Suvendu Adhikari ने Mamata Banerjee को ठहराया जिम्मेदार

Sambhal में भड़काऊ बयानबाजी पर चार नेताओं को नोटिस, कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेशी

मेरी हत्या की कोशिश की जा रही, Beleghata हमले के बाद बोले TMC नेता Kunal Ghosh

REI Expo 2026 से जैव ऊर्जा क्षेत्र में ₹2,800 करोड़ से ज्यादा के निवेश की उम्मीद: IBA