उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए बड़े संकेत

By अंकित सिंह | Jan 14, 2025

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि मकर संक्रांति से शुरू होने वाले शुभ चरण के दौरान राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। हालांकि, उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई और कहा कि इसकी घोषणा इस महीने के भीतर की जाएगी क्योंकि कानून को जमीन पर लागू करने के लिए कर्मियों का प्रशिक्षण अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी त्योहार जो आज पूरे देश में मकर संक्रांति, लोहड़ी, पोंगल या बिहू जैसे विभिन्न नामों से मनाया जा रहा है, उस शुभ चरण की शुरुआत का प्रतीक है जब सभी अच्छे काम किए जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Agniveer Rally 2025: 10 जनवरी से शुरु होने जा रही है अग्निवीर रैली भर्ती, जानें पूरा शेड्यूल

उन्होंने कहा, ''मुझे यकीन है कि वे पार्टी प्रत्याशियों को एक बार फिर अपना आशीर्वाद जरूर देंगे।'' धामी ने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड को चुने जाने और 28 जनवरी को इस भव्य आयोजन का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति पर भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला। प्रधानमंत्री 28 जनवरी को इसका उद्घाटन करेंगे। हम मिट्टी के दीयों की श्रृंखला जलाकर दीपोत्सव के माध्यम से मेहमानों और प्रतिभागियों का स्वागत करेंगे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह