शिवाजी महाराज की 13वीं पीढ़ी से आते हैं उदयनराजे भोसले, जनता में खूब है लोकप्रियता

By अंकित सिंह | Feb 24, 2022

महाराष्ट्र की राजनीति में उदयनराजे भोसले का नाम कोई नया नहीं है। उदयनराजे भोसले फिलहाल भाजपा के सदस्य हैं और राज्यसभा के सांसद हैं। उदयनराजे भोसले का जन्म 24 फरवरी 1966 को महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था। बताया जाता है कि उदयनराजे भोसले छत्रपति शिवाजी महाराज की तेरहवीं पीढ़ी से आते हैं। जनता में उदयनराजे का नाम बेहद ही लोकप्रिय है। स्थानीय लोग इन्हें राजा उदयन के नाम से बुलाते हैं। इनके लिए यह कहा जाता था कि यह भले ही चुनाव में जनता के बीच में वोट मांगने नहीं जाए, बावजूद इसके जनता इनके समर्थन में खड़ी रहती थी। उदयनराजे ने अपनी राजनीति की शुरुआत 90 के दौर में की थी। उदयनराजे की पत्नी का नाम दमयंति राजे है। 

इसे भी पढ़ें: सुषमा स्वराज: प्रखर और ओजस्वी वक्ता, प्रभावी पार्लियामेंटेरियन और कुशल प्रशासक जिन्हें हर वर्ग के लोगों का मिला भरपूर प्यार

उदयनराजे के बारे में कहा जाता है कि अपने क्षेत्र की जनता में वह काफी व्यवहारिक रहते हैं। अपने क्षेत्र की जनता को वह अपने परिवार मानते हैं और अक्सर छोटे बड़े कार्यक्रमों में जाते रहते हैं। जमीन पर उनकी सक्रियता भी देखने को मिलती है। उदयनराजे अपने दमदार भाषनों के लिए भी जाने जाते हैं। इन्हें दबंग सांसद के भी रूप में देखा जाता है। उदयनराजे को महंगी गाड़ियों का शौक है। इसके  अलावा उनके पास लग्जरी कारों और बाइक्स का भी बड़ा कलेक्शन है। लेकिन कई बार उदयनराजे स्कूटर या बाइक से भी अपने इलाके के लोगों को मिलने चले जाते हैं। हालांकि इनके काफिले में कम से कम 10 गाड़ियां तो जरूर ही रहती है।

प्रमुख खबरें

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing

West Asia Crisis: Hormuz Strait में सप्लाई रुकी तो $120 के पार जाएगा Brent Crude, Goldman Sachs का अलर्ट