उदयनराजे भोसले ने पुस्तक पर कहा, शिवाजी से किसी की तुलना नहीं की जा सकती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

पुणे। छत्रपति शिवाजी के वंशज भाजपा नेता उदयनराजे भोसले ने मंगलवार को कहा कि 17 वीं सदी के इन मराठा सम्राट से दुनिया में किसी की भी तुलना नहीं की जा सकती है। मराठा सम्राट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करने वाली एक पुस्तक पर उठे विवाद के बीच भोसले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केवल शिवाजी महाराज को ही ‘जाणता राजा’ कहा जा सकता है। सतारा के पूर्व सासंद ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘किसी को ‘जाणता राजा’ कहना शिवाजी महाराज को छोटा करके दिखाना है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी से करने वाली किताब ढोंग, चमचागिरी की हद है: शिवसेना

राज्य में शिवाजी महाराज को बड़े सम्मान की नजर से देखा जाता है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने शिवाजी महाराज से मोदी की तुलना किये जाने पर इस पुस्तक की आलोचना की और इसे अपमानजनक बताया। ये तीनों ही दल उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार के हिस्से हैं।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया