ED के नोटिस के बाद राज के समर्थन में आए उद्धव, कहा- कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2019

मुंबई। आईएलऐंडएफएस मामले में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष मनसे प्रमुख राज ठाकरे की पेशी से एक दिन पहले बुधवार को उन्हें उनके चचेरे भाई एवं शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे का अप्रत्याशित समर्थन मिला। राज को भेजे ईडी के नोटिस के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे पूछताछ से कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं है।’’ बहरहाल, उद्धव ने हाल ही में राज के इस प्रस्ताव को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी कि पश्चिमी महाराष्ट्र में आई बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर आगामी (विधानसभा) चुनाव को टाला जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: राज ठाकरे को मिले ED नोटिस से परेशान मनसे कार्यकर्ता ने की आत्महत्या!

उन्मेश से 19 अगस्त से ईडी के मुंबई कार्यालय में पूछताछ हो रही है।शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि राज को नोटिस भेजे जाने को राजनीतिक नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टियों ने राज के साथ खड़े होते हुए ईडी के इस कदम को सत्तारूढ़ भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति करार दिया है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा था कि ईडी की इस नोटिस से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज ने कई रैलियां कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र की भाजपा नीत सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने शिवसेना की प्रत्यक्ष रूप से कोई आलोचना नहीं की थी।

इसे भी पढ़ें: मनसे ने ठाणे बंद लिया वापस, राज ठाकरे ED के समक्ष पेश होंगे

मनसे ने 2009 के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शिवसेना को काफी नुकसान पहुंचाया था।  वर्ष 2012 में उद्धव के एंजियोग्राफी कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर राज उन्हें मातोश्री (घर) लेकर गये, जिससे दोनों चेचेरे भाइयों के रिश्तों में गर्माहट आने के कयास लगाये जाने लगे थे।  राज ने उद्धव ठाकरे को शिवसेना का अध्यक्ष बनाए जाने का विरोध किया था और उन्होंने पार्टी छोड़ कर अपनी अलग राजनीतिक पार्टी (मनसे) बनाई। इससे पहले, दोनों के बीच कई मौकों पर तीखी तकरार भी देखने को मिली। बृहन्मुंबई नगरपालिका चुनाव से एक साल पहले जुलाई 2016 में राज ने उद्धव से शिवसेना प्रमुख के आवास पर मुलाकात की, जिससे नगर निकाय चुनाव के लिए संभावित मेल-मिलाप की अटकलों ने जोर पकड़ा।

प्रमुख खबरें

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन