एक ही हवाला ऑपरेटर के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग कर रहे हैं उद्धव ठाकरे और सोनिया गांधी? किरीट सोमैया ने लगाया बड़ा आरोप

By अभिनय आकाश | Feb 25, 2022

शिवसेना और एनसीपी नेताओं पर पिछले कुछ दिनों से भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने अब कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। किरीट सोमैया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि ठाकरे और गांधी परिवार एक ही हवाला ऑपरेटर के जरिए गुमनाम रूप से पैसे ट्रांसफर कर रहे थे। सोमैया ने बताया कि मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष प्रधान डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से ठेकेदारों से प्राप्त नकदी को डायवर्ट किया जाता था। कंपनी अब बंद हो गई है। हालांकि, यशवंत जाधव इस कंपनी के बैंक खाते में पैसे जमा करके अपने चेक प्राप्त करते थे। किरीट सोमैया ने कहा कि हवाला संचालक उदय शंकर महावर ही सारा आर्थिक लेन-देन कर रहा था। 

इसे भी पढ़ें: जयंत पाटिल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के बजाय यूक्रेन से भारतीय छात्रों को निकालें

आयकर विभाग ने मुंबई में शिवसेना पार्षद और बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के दूसरे घर पर छापा मारा है। बता दें कि यशवंत जाधव पिछले पांच साल से बीएमसी के स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। बीजेपी नेता लगातार उन पर गुमनाम कंपनियों के जरिए वित्तीय धोकाधड़ी का आरोप लगाते रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले Sonam Wangchuk: लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से सुधार की ओर बढ़ो

Google Support Ends: पुराने Android स्मार्टफोन यूजर्स की बढ़ी टेंशन, Play Services पर गूगल का बड़ा एक्शन

Assam Flood Situation | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर: PM मोदी ने CM हिमंत विश्व शर्मा से की बात, हरसंभव केंद्रीय सहायता का दिया आश्वासन

NEET protests में Pakistan-backed डीपफेक का जाल! Delhi Police ने ब्लॉक किए 400+ हैंडल