उद्धव ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ का किया ऐलान, सीएम योगी से मांगी जमीन

By अभिनय आकाश | Mar 07, 2020

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उद्धव के साथ उनके बेटे आदित्य और सांसद संजय राउत समेत शिवसेना के कई और नेता मौजूद रहे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं पहली बार नवंबर 2018 में अयोध्या आया था और अगली बार नवंबर में ही मुख्यमंत्री बन गया। तीसरी बार मैं यहां आया हूं। उद्धव ने कहा कि ट्रस्ट का निर्माण हो गया है। बैंक खाता भी खुल चुका है। मुझे याद है कि बालासाहेब के समय महाराष्ट्र से शिलाएं भेजी गई हैं।  साथ ही उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट को 1 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।

उद्धव ने उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या में किसी स्थान पर जमीन मुहैया कराने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से विनती करता हूं कि महाराष्ट्र से जो राम भक्त आएंगे उनके रहने के लिए जमीन दें। हम महाराष्ट्र भवन बनाएंगे। महाराष्ट्र के लोग अयोध्या आएं तो इस भवन में ठहरेंगे।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR