Sonia-Rahul के चरणों में झुके उद्धव, शिवसेना यूबीटी की रैली से पहले महाराष्ट्र में लगे पोस्टर पर विवाद होना तय

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2024

ठाणे में उद्धव ठाकरे की रैली से पहले शिवसेना (यूबीटी) नेता को निशाना बनाने वाले पोस्टर सामने आए हैं। इन पोस्टरों में  उन्हें कांग्रेस नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के चरणों में झुकते हुए दिखाया गया है। पोस्टर में संजय राउत और आदित्य ठाकरे को भी बैकग्राउंड में खड़ा दिखाया गया है। 

पोस्टरों पर एक मराठी कैप्शन है, जिसका मोटे तौर पर अनुवाद है, कि मैं आपके चरणों में झुकता हूं। मैं आपके चरणों की पूजा करूंगा। इससे दिल्ली की तीन दिवसीय यात्रा के बाद महाराष्ट्र में ठाकरे के पहले सार्वजनिक संबोधन से पहले विवाद खड़ा हो गया है।

'भगवा सप्ताह' के तहत ठाकरे की रैली  

ठाणे के गडकरी रंगायतन मैदान में शाम 7 बजे शुरू होने वाली उद्धव ठाकरे की रैली, शिवसेना यूबीटी की "भगवा सप्ताह" पहल का हिस्सा है। दिल्ली दौरे के बाद यह राज्य में ठाकरे की पहली बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति है।

प्रमुख खबरें

OpenAI में जासूसी के खुलासे से हड़कंप! AI ने पकड़ा अपना ही इंजीनियर Abdulrahman Alfozan, Silicon Valley में मचा घमासान

Chicago Hindu Temple Attack | भारतीयों को निशाना बनाने की खतरनाक साजिश नाकाम, हिंदू मंदिर पर हमले की योजना बनाने वाला श्वेत वर्चस्ववादी गिरफ्तार

Renewable Energy सेक्टर में 2030 तक मिलेंगे 10 लाख नए रोजगार, Rooftop Solar में बढ़ेंगी नौकरियां

Shahdara Police ने बुजुर्ग के घर से 15 लाख के गहने चुराने वाले फर्जी तांत्रिक समेत 3 को पकड़ा