उद्धव कैबिनेट का विस्तार, अजित पवार बने डिप्टी सीएम, आदित्य को भी मंत्री पद

By अंकित सिंह | Dec 30, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का सोमवार को विस्तार किया गया और राकांपा नेता अजित पवार ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार में उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले डेढ़ महीने में दूसरी बार पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले उन्होंने राकांपा से बगावत करते हुए भाजपा से हाथ मिला लिया था और 23 नवंबर को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली थी। हालांकि 26 नवंबर को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार तीन दिन में ही गिर गई। 

इसे भी पढ़ें: खराब नेता मिलना महाराष्ट्र की गलती नहीं, लेकिन उसके साथ बने रहना गलती है: अमृता फडणवीस

महाराष्ट्र में मंत्री पद की अधिकतम संख्या 43 निर्धारित है। मंत्रिपरिषद में राज्य के कुल विधायकों में से केवल 15 प्रतिशत विधायकों को शामिल किया जा सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर चुनाव पूर्व के गठबंधन सहयोगी भाजपा के साथ बात बिगड़ने के बाद शिवसेना ने पिछले महीने कांग्रेस और राकांपा के साथ हाथ मिलाकर राज्य में सरकार बनाई थी। महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के तीन सहयोगियों के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर तय किए गए फॉर्मूले के अनुसार शिवसेना को मुख्यमंत्री के अलावा 15, राकांपा को भी 15 और कांग्रेस को 12 मंत्री पद दिए जाएंगे। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में शिवसेना के 56, राकांपा के 54 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं।

प्रमुख खबरें

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation