उद्धव की सफाई, कहा- कोई भी परियोजना रोकी नहीं गयी, सिर्फ आरे कारशेड पर रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

मुम्बई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे की कोई भी परियोजना रोकी नहीं गयी है और सिर्फ आरे कॉलोनी में मेट्रो रेल कारशेड पर ही स्थगन का आदेश दिया गया है। उन्होंने यहां एक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में भी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस बैठक में राज्य की कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की गयी।

पिछले महीने शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद से मीडिया में ऐसी खबर आयी थी कि कई बड़ी परियोजनाओं खासकर अरबों डॉलर की मुम्बई - अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा का आदेश दिया गया। यह बुलेट ट्रेन परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंदीदा पहल है। ठाकरे ने कहा, ‘‘ वर्तमान में किसी भी परियोजना को रोकने का आदेश जारी नहीं किया गया है। राज्य सरकार स्थिति की समीक्षा कर रही है, बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में भी कोई निर्णय नहीं लिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘केवल मुम्बई के आरे में मेट्रो 3 लाइन के निर्माण के लिए स्थगन जारी किया गया है।’

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा