उद्धव की टिप्पणी से पता चलता है, वह औरंगजेब फैन क्लब के सदस्य हैं: Fadnavis

By Prabhasakshi News Desk | Aug 03, 2024

नागपुर ।महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ उद्धव ठाकरे की टिप्पणी ने शिवसेना नेता की ‘‘औरंगजेब फैन क्लब’’ के सदस्य के रूप में साख स्थापित कर दी है। फडणवीस, ठाकरे द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने शाह को अहमद शाह अब्दाली का राजनीतिक वंशज बताया था। अहमद शाह अब्दाली अफगान राजा था, जिसने पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठों को हराया था। 

फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, अमित शाह ने औरंगजेब फैन क्लब के बारे में बात की थी। उद्धव ठाकरे ने आज साबित कर दिया कि वह वास्तव में औरंगजेब फैन क्लब से हैं। शाह ने पिछले महीने पुणे में भाजपा के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए ठाकरे को औरंगजेब फैन क्लब का मुखिया करार दिया था, जो 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के लिए माफी की मांग करने वाले लोगों के साथ बैठे हैं। शाह का इशारा 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद ठाकरे के भाजपा से नाता तोड़ने और कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अविभाजित) के साथ हाथ मिलाकर महा विकास आघाडी की सरकार बनाने की ओर था, जो जून 2022 में गिर गई। 

शनिवार को पुणे में शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने अपनी पूर्व सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों को तोड़कर सत्ता जिहाद में लिप्त होने का आरोप लगाया था। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, हमारे हिंदुत्व के बारे में समझाने के बाद अगर मुसलमान हमारे साथ हैं, तो हम (भाजपा के अनुसार) औरंगजेब फैन क्लब हैं। फिर आप जो कर रहे हैं, वह सत्ता जिहाद है।

प्रमुख खबरें

Ranchi में 18 लाख के लेन-देन पर युवक का मर्डर, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

UPPSC Civil Judge भर्ती के 365 पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, 21 दिसंबर अंतिम तारीख

Kashmir में Terrorism का पूरा Ecosystem तोड़ने की तैयारी तेज, घाटी में अब नहीं बचा कोई भी स्थानीय आतंकवादी

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: बेटे ने पूर्व मेयर Meenakshi Shinde को दी Narco Test की चुनौती