5 अक्टूबर को सुनाई देगी बाघ की दहाड़! उद्धव गुट को HC से शिवाजी पार्क में मिली रैली की इजाजत

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2022

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच रैली करने की अनुमति दी गई है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने शिवाजी पार्क में अपनी वार्षिक दशहरा रैली आयोजित करने की अनुमति के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट के आदेश के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ' पार्टी का एक नेता, एक शिवसेना, एक शिवतीर्थ, एक ही दशहरा सभा। 5 अक्टूबर को बाघ की दहाड़ सुनाई देगी।

इसे भी पढ़ें: अदालत ने पीएफआई के पांच सदस्यों को महाराष्ट्र एटीएस की हिरासत में भेजा

याचिका में कहा गया कि 5 अक्टूबर, 2022 को शिवाजी पार्क में अपने सामान्य दशहरा मेला / रैली को शाम 5.00 बजे से रात 10.00 बजे तक आयोजित करने के उद्देश्य से, याचिकाकर्ताओं ने 22 अगस्त और 26 अगस्त, 2022 को अनुमति देने के लिए बीएमसी को आवेदन किया था। हालांकि, इस तथ्य के बावजूद कि 20 दिन से अधिक समय बीत चुका है और निर्धारित तिथि केवल एक पखवाड़े दूर है, बीएमसी ने अभी तक उक्त अनुमति का जवाब या अनुदान नहीं दिया है। गुरुवार को सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को 2 से 6 अक्टूबर के बीच रैली करने की अनुमति दे दी। जिसके बाद शिवसेना शिवाजी पार्क में 5 अक्टूबर को दशहरा रैली का आयोजन कर सकेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर