SC से उद्धव गुट को मिली फौरी राहत, शिंदे कैंप की अर्जी पर कोर्ट का चुनाव आयोग को अहम निर्देश

By अभिनय आकाश | Aug 04, 2022

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के अलग होने के बाद शिवसेना पर किसका हक है इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ अयोग्यता कार्यवाही, अध्यक्ष के चुनाव, पार्टी व्हिप की मान्यता के संबंध में शिवसेना पार्टी के एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुटों से संबंधित याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अहम निर्देश दिया। आज की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को कोई आदेश नहीं लेने का निर्देश दिया है। मामले को पांच जजों की बेंच को सौंपने के संबंध में फैसला लिया जाएगा। दोनों पक्षों के लिखित तर्कों का सत्यापन किया जाएगा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 अगस्त सोमवार को होगी। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायक की गाड़ी पर हमला

सुनवाई के दौरान एकनाथ श‍िंदे ने कहा क‍ि हमारे ऊपर अयोग्‍यता का आरोप गलत, हम अभी भी श‍िवसैनिक हैं। सुप्रीम कोर्ट में श‍िंदे की दलील यह याचिका महाराष्‍ट्र में मौजूदा राजनीति संकट को लेकर उद्धव ठाकरे गुट ने दायर की है। इन याचिकाओं में उठाए गए कुछ संवैधानिक सवालों को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अगुआई वाले प्रतिद्वंद्वी गुट से बुधवार को नए सिरे से जवाब दाखिल करने को कहा था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर