शिंदे को CM बनाने के खिलाफ SC पहुंचा उद्धव गुट, 16 बागी विधायकों को सस्पेंड किए जाने की मांग की

By अभिनय आकाश | Jul 01, 2022

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बन गई है और देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी स्पीकर के रूप में शपथ ले ली है। लेकिन उद्धव ठाकरे की शिवसेना बागी विधायकों को लेकर अभी भी आर-पार के मूड में लग रही है। इसके लिए उन्होंने फिर से देश की सर्वोच्च अदालत का सहारा लिया है। शिवसेना के उद्धव ठाकरे धड़े ने फिर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और उन 16 बागी विधायकों को निलंबित करने की मांग की है जिनके खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू की गई थी। शिवसेना के व्हीप प्रमुख सुनील प्रभु ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उन 15 अन्य विधायकों के सदन से निलंबन की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं दायर की गई हैं।

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम को ‘‘ सौदेबाजी की राजनीति’’ बताया

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले विद्रोही धड़े द्वारा महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर किए जाने के एक दिन बाद, शिवसेना ने कहा कि वह शिंदे को पार्टी से अलग होने के लिए मुख्यमंत्री का पद देने पर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी। 

प्रमुख खबरें

अराजकता से नहीं Parliament से चलेगा देश, दिल्ली में CJP प्रदर्शन पर भड़की BJP

CEC Gyanesh Kumar पर Akhilesh Yadav हमलावर, कहा- जनता को रोकना BJP की बड़ी भूल होगी

CPIM Leaders Detained: दिल्ली में कार्रवाई के खिलाफ केरल में सड़क पर उतरे माकपा कार्यकर्ता

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?