जेल में बंद दिल्ली सीएम के लिए उमड़ रही हमदर्दी, बेटे आदित्य के साथ केजरीवाल की पत्नी और माता-पिता से मिले उद्धव

By अंकित सिंह | Aug 08, 2024

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, जो वर्तमान में अपने राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले इंडिया ब्लॉक नेताओं के साथ बैठक के लिए दिल्ली में हैं, ने गुरुवार (8 अगस्त) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। उनकी मुलाकात का विवरण आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया गया, जिसमें देखा जा सकता है कि सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली में अपने आवास पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री के माता-पिता से भी उनका परिचय कराया।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल पर भाजपा का आरोप, स्वाधीनता दिवस की गरिमा को किया तार-तार, स्वाति मालीवाल मामले में भी घेरा

’ खरगे ने ठाकरे के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र के किसान और नौजवान अवसरवादी भाजपा गठबंधन से परेशान हैं। महाराष्ट्र की 13 करोड़ जनता बदलाव की ओर देख रही है।’’ राहुल गांधी ने कहा कि एमवीए एकजुटता के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगा और जीतेगा। कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात से पहले ठाकरे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर मेरे सहयोगियों (एमवीए में) को लगता है कि मैंने उत्कृष्ट काम किया है, तो उनसे पूछें कि क्या वे मुझे मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। लोग फैसला करेंगे।’’ ठाकरे ने एमवीए की सरकार में ढाई साल तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। बाद में उनकी पार्टी शिवसेना में बगावत के बाद यह सरकार गिर गई थी।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: भारी विरोध के बाद परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द, CM विजय ने पोंगल पर दिया 3 मुफ़्त LPG सिलेंडर का तोहफ़ा!

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध