विधानसभा में बोले उद्धव, हमारे परिवार को परेशान न करें, सत्ता के लिए मुझे जेल में डालना चाहते हो तो डाल दो

By अभिनय आकाश | Mar 25, 2022

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम उद्धव ठाकरे की ये प्रतिक्रिया ऐसे वक्त पर आई है जब दो दिन पहले उनके साले के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उकी कुल 6.45 करोड़ की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया था। उद्धव ठाकरे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप सत्ता में आना चाहते हैं, तो सत्ता में आएं। लेकिन सत्ता में आने के लिए ये सब गलत काम न करें। हमारे या किसी और के परिवार को परेशान न करें। हमने आपके परिवार के सदस्यों को कभी परेशान नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस नेता नाना पटोले ने IPS अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ किया 500 करोड़ का मानहानि का मुकदमा

उद्धव ठाकरे के बहनोई की संपत्ति की जब्ती के दो हफ्ते बाद आयकर विभाग ने उनके बेटे आदित्य ठाकरे, एक मंत्री और सहयोगी अनिल परब के करीबी माने जाने वाले लोगों पर छापेमारी की गई। जिसके बाद उनकी पार्टी शिवसेना ने चुनिंदा राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के आरोप भाजपा पर लगाए। बता दें कि मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र सीएम के साले श्रीधर पाटनकर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई से सटे ठाणे में ईडी ने पुष्पक समूह की कंपनियों में शामिल मेसर्स पुष्पक बुलियन की करीब 6.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त कर लिया था और कुल 11 आवासीय फ्लैट को सील कर दिया था। श्रीधर माधव पाटनकर, सीएम ठाकरे की पत्नी रश्मि के भाई हैं, श्री साईबाबा गृह निर्माण समिति प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। 

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, Smriti Mandhana संभालेंगी कमान

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

Uruguay ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में India को 6-1 से हराया

PM Narendra Modi ने ITLA गठन और SME वृद्धि कोष को बताया अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा कदम