उद्धव की शिवसेना ने शिंदे का उड़ाया मजाक, कहा- दशहरा रैली में पढ़ी मोदी-शाह चालीसा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 07, 2022

मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित कार्यक्रम करार देते हुए शुक्रवार को यह कहकर मजाक उड़ाया कि शिंदे ने अपने भाषण के दौरान मोदी-शाह चालीसा पढ़ी। उद्धव नीत शिवसेना ने शिंदे के नेतृत्व वाले अलग हुए गुट को नकली शिवसेना भी करार दिया। शिवसेना के मुखपत्र सामना में छपे एक संपादकीय लेख में पार्टी ने दावा किया कि शिंदे खेमा ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में आयोजित दशहरा रैली पर 50 करोड़ रुपये से 100 करोड़ रुपये खर्च किए होंगे।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी मामले में शिवलिंग की कार्बन डेटिंग किए जाने का इंतजार, जानें क्या है ये प्रक्रिया

सामना में छपे संपादकीय लेख के मुताबिक रैली शिवसेना के नाम पर आयोजित की गई थी, लेकिन यह भाजपा के एक कार्यक्रम की तरह ही थी, क्योंकि अपने भाषण में नकली शिवसेना के प्रमुख नेता (शिंदे) ने मोदी-शाह चालीसा (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए) को पढ़ा। दशहरा की शाम शिवसेना के दोनों धड़ों ने विशाल रैलियां कीं। ठाकरे ने जहां दादर इलाके के शिवाजी पार्क में अपनी रैली को संबोधित किया, वहीं शिंदे ने बीकेसी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। शिवसेना के 39 विधायक, 12 सांसद शिंदे के खेमे में आ गए हैं। इसके अलावा 10 निर्दलीय विधायकों का भी उन्हें समर्थन प्राप्त है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर