हनुमान चालीसा विवाद पर उद्धव की कड़ी नसीसत, बाला साहब ने सिखाया, दादागीरी कैसे तोड़नी है

By अभिनय आकाश | Apr 25, 2022

महाराष्ट्र का सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। अजान, लाउडस्पीकर और हनुमान चालीसा से शुरू हुए विवाद के बाद मातोश्री के बाहर पाठ करने से गिरफ्तारी तक बात पहुंच गई। अमरावती से सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की गिरफ्तारी के बाद जिस तरह से बीजेपी का दोनों को समर्थन मिला है उससे ये मुद्दा अब शिवसेना बनाम बीजेपी का होता दिख रहा है। वैसे तो पूरे प्रकरण पर शिवसेना के नेताओं के अलावा मुख्य रूप से संजय राउत के बयान अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन पहली बार इसको लेकर सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

इसे भी पढ़ें: तो शरद पवार को इसलिए लगता है, महाराष्ट्र में मोदी नहीं लगाएंगे राष्ट्रपति शासन

राणा के पत्र पर लोकसभा सचिवालय ने 24 घंटे में मांगा जवाब

अमरावती सांसद नवनीत राणा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है। राणा ने अपने पत्र में कहा कि हालाँकि, मुंबई में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की स्थिति को देखते हुए मैंने सार्वजनिक रूप से सीएम आवास जाकर हनुमान चालीसा का जाप करने की योजना को निरस्त कर दिया था। मुझे 23.04.2022 को खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया और 23.03.2022 को मैंने पुलिस थाने में रात बिताई ... मैंने रात भर पीने के पानी के बार-बार मांग की, लेकिन पूरे दिन मुझे पीने का पानी उपलब्ध नहीं कराया गया। राणा ने पुलिस अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए लिखा कि  मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने मुझसे कहा कि मैं अनुसूचित जाति की हूं और इसलिए वे मुझे एक ही गिलास में पानी नहीं देंगे। इस बारे में लोकसभा सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से इस बारे में 24 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान