उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस से हाथ मिलाकर बाल ठाकरे की विचारधारा को छोड़ा : शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2023

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने सोमवार को आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस से हाथ मिलाने के लिए दिवंगत बाल ठाकरे की विचारधारा को त्याग दिया। शिवसेना के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) गुट के प्रमुख उद्धव पर तीखा हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए बाल ठाकरे की विचारधारा से समझौता किया गया। शिवसेना (यूबीटी) के पूर्ण सत्र के दौरान उद्धव द्वारा दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आपने सत्ता के लिए, कुर्सी के लिए बाला साहेब के सिद्धांतों को त्याग दिया।’’

आप देशद्रोही हैं, लेकिन आप तारीख भूल गए।’’शिंदे ने कहा कि उनके और अन्य विधायकों के खिलाफ ‘‘विश्वासघाती’’ होने के आरोप लगाने से उद्धव को जनता की सहानुभूति हासिल करने में मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘आपको लोगों की सहानुभूति नहीं मिलेगी क्योंकि आपने सत्ता के लिए बालासाहेब के सिद्धांतों को त्याग दिया है।’’ शिवसेना में विभाजन और पिछले साल ठाकरे नीत सरकार गिरने के बाद शिंदे द्वारा संबोधित यह पार्टी का पहला स्थापना दिवस कार्यक्रम था।

प्रमुख खबरें

झाझरा के Doon Sanskriti School में मना स्वतंत्रता दिवस, जनजातीय बच्चों की देशभक्ति ने जीता दिल

Spain ने क्रिकेट में रचा नया इतिहास, 21वीं जीत के साथ तोड़ा Australia का World Record

Tarique Rahman के भारत दौरे पर बात जारी, लेकिन Bangladesh ने रख दी ये शर्त

Sonia Gandhi पर FIR नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे BJP नेता, वंदे मातरम विवाद में दी लिखित शिकायत