कोरोना के खिलाफ उठाए गए कदमों से उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए उठाए गए कदमों और इसकी तीसरी लहर को रोकने के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने फोन कर ठाकरे से बात की और महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री पिछले कुछ दिनों से राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर राज्यों में कोविड-19 की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना की दवा को मंजूरी, DRDO की मेडिसिन से कम होगी ऑक्सीजन की जरूरत

शुक्रवार को राज्य में 54,022 नये मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 49,96,758 हो गई। एक दिन पहले राज्य में 62,194 मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में अब तक इस महामारी से 74,413 लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार को राज्य में 898 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग

Maruti Suzuki वर्ष 2031 तक उतारेगी 7 नई SUV और 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां

शाम छह बजे तक की बड़ी खबरें: झीरम घाटी हमले में मृत्युदंड और EPFO वेतन सीमा बढ़ी

Chile में मिले 500 साल पुराने अवशेषों से Smallpox Virus के प्राचीन डीएनए का चला पता