उद्धव कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद धाराशिव होगा

By अभिनय आकाश | Jun 29, 2022

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कैबिनेट बैठक के लिए मुंबई के मंत्रालयल पहुंचे हैं। शिवसेना औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर, उस्मानाबाद को धाराशिव करने का प्रस्ताव पास किया है। उद्धव ठाकरे की ओर से पेश किए इस प्रस्ताव पर एनसीपी और कांग्रेस खुश नहीं बताई जा रही है। राज्य के ऐतिहासिक महत्व वाले शहर औरंगाबाद का नाम परिवर्तित करने का कदम सरकार ने ऐसे वक्त उठाया है जब महा विकास आघाड़ी (एमबीए) संगठन की अगुवाई कर रही शिवसेना बड़ी संख्या में अपने विधायकों की बगावत का सामना कर रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आगामी नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का नाम किसान नेता दिवंगत डीबी पाटिल के नाम पर रखने को भी मंजूरी दी गई।

इसे भी पढ़ें: बागी विधायक गुवाहाटी के होटल से निकलकर गोवा के लिए हुए रवाना, एकनाथ शिंदे ने एयरपोर्ट पर कही ये बात

गौरतलब है कि जब शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन समाप्त किया था और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ हाथ मिलाया था तभी से भाजपा उसे औरंगाबाद का नाम बदलने की अपनी पूर्व की मांगों की याद दिलाती रही है। औरंगाबाद नाम मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखा गया था। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक